Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बिना अनुमति नौटंकी कराने पर 250 लोगों पर मुकदमा

UP News:बिना अनुमति नौटंकी कराने पर 250 लोगों पर मुकदमा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। हरदोई में पिहानी के ग्राम लोहार खेड़ा में कोरोना महामारी के बीच सामूहिक रूप से नौटंकी कराना आयोजक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आयोजक समेत ढाई सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हलका इंचार्ज गुरुवार रात गश्त पर थे, तभी गांव लोहार खेड़ा में नौटंकी कराने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। लोहार खेड़ा गांव में सुरेश चंद्र अपने सहयोगी मनीष यादव, झल्लू, त्रिलोकीनाथ, बब्बू, राज कुमार, अशोक कुमार, संग्राम, शिवकुमार, दूभासन, दिवाकर, पप्पी, राकेश, भूल्लन, नरेश, फूल सिंह, रघुवीर आदि लोगों के साथ नौटंकी करा रहे थे। हलका इंचार्ज ने उनको बताया कि कोरोना काल में सामूहिक रूप से आयोजन पर रोक है, इस पर लोगों ने एतराज किया। हलका इंचार्ज के मुताबिक नौटंकी में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था, उन्होंने इसकी सूचना ऊपर अधिकारियों को दी। क्षेत्राधिकारी हरियावाँ शिवराम कुशवाहा ने बताया कि आयोजक सुरेश चंद्र समेत ढाई सौ लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज करया गया है। इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular