प्रादेशिक डेस्क
मेरठ। विद्युत अभियंता संघ के आह्वान पर बिजली अभियंताओं ने आंदोलन तेज कर दिया। कहा कि जब तक पावर कारपोरेशन के चेयरमैन उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को रद्द नहीं करेंगे और अन्य कार्रवाई वापस नहीं लेंगे, आंदोलन जारी रखेंगेए। असहयोग कार्यक्रम के चलते प्रबंध निदेशक के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े अभियंता अधिकारी गुरुवार को खुद एग्जिट कर गए। अभियंताओं ने प्रबंध निदेशक कॉर्पोरेशन, डिस्कॉम, पारेषण, उत्पादन निगम, जल विद्युत निगम के व्हाट्सएप ग्रुप से स्वयं को एक्जिट किया। कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौर में विद्युत व्यवस्था बनाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। अभियंता अधिकारी, अपने मुख्य अभियंता और सीजीएम के निर्देशन में बिजली व्यवस्था बनाए रखने संबंधी कार्य करेंगे तथा मुख्य अभियंता और सीजीएम को पूर्ण सहयोग करेंगे। बिजली अभियंताओं ने चेयरमैन, एमडी, निदेशक स्तर की किसी भी प्रकार की वीडियो कान्फ्रेंसिंग अथवा समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया और कहा कि अभियन्ताओं द्वारा पूर्ण बहिष्कार होगा। वीपी सिंह और अधीक्षण अभियंता देहात मेरठ एके सिंह ने कहा कि अभियंता अपनी एकता की ताकत पर विश्वास रखें, मंजिल अवश्य ही हासिल होगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
