प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय युवती की अचानक मौत ने इलाज करने वाले डॉक्टरों तक को रुला दिया। भर्ती होने के साथ जब तक उसकी हिस्ट्री पूछते, उसकी पलकें हमेशा के लिए बंद हो गईं। डॉक्टरों को कुल 53 मिनट ही समय मिला। कोरोना आईसीयू के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल वर्मा के मुताबिक आलम यह है कि सुबह के राउंड में जिस मरीज से हाय-हेलो करके जाते हैं, शाम को राउंड में उनकी आंखें इशारा भी नहीं कर पातीं। इतनी जल्दी रोगी गंभीर हो रहे हैं कि दवाओं की सही डोज देने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में क्या किया जाए। इतनी जल्दी मौत कैसे हो रही, यह समझ में ही नहीं आ रहा है। सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि दर्जन भर ऐसे मरीज सामने रहे जो कोरोना की क्रूरता का शिकार हो गए। कोई सात घंटे जीवित रहा तो किसी का तीन घंटे में ही दम फूल गया। वैसे मरीज देर से भी अस्पताल पहुंच रहे या तो होम आइसोलेशन में लापरवाही है या प्राइवेट इलाज के चक्कर में फंसे रहते हैं। बोले-अभी भी बाजारों में मास्क के बगैर लोग घूम रहे हैं। डॉक्टरों और इलाज की अपनी सीमा है उसे समझने की जरूरत है। युवती की मौत पर इलाज करने वाले एक डॉक्टर का कहना है कि वह रातभर सो नहीं पाए। इलाज प्लान कर रहे थे उसे बचाया जा सकता था या नहीं मगर कोशिश भी शुरू नहीं कर पाए। वहीं, देर रात हमीरपुर के मरीज की सांस स्ट्रेचर पर शिफ्ट के दौरान हो गई। उसे उर्सला से लाया गया था। हालात यह हो गए हैं कि इमरजेंसी होल्डिंग एरिया से कोविड अस्पताल रेफर करने का मौका नहीं मिल रहा है। आने वाले संक्रमितों की जान बचाने में हो रही है। डॉक्टर प्रो. यशवंत राव का कहना है कि एक राउंड में मरीज सामान्य रहते हैं दूसरे राउंड में वेंटीलेटर पर चले जाते हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
