Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बहू के कमरे में आपत्ति जनक हालत में मिले तीन लड़के,...

UP News:बहू के कमरे में आपत्ति जनक हालत में मिले तीन लड़के, पड़ोसियों ने दबोचा

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू के कमरे में तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुर के शोर मचाने पर जुटे गांववालों ने लड़कों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस बुलाकर लड़कों को उसके हवाले कर दिया। मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन लड़के चुपके से घर में घुसे और सीधे बहू के कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ससुर ने आहट महसूस कर देखा तो तीनों लड़के आपत्तिजनक हालत में बहू के कमरे में दिखाई दिए। इस पर ससुर ने शोर मचाकर गांववालों को जुटा लिया। मौके पर खुद को घिरता देख लड़कों ने चाकू चलाकर वहां से भागने की कोशिश लेकिन गांववालों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। उन्होंने लड़कों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उन्हें लड़कों को सौंप दिया। गांववालों के मुताबिक लड़कों के पास से पुलिस को एक चाकू भी मिला। घटना के बाद ससुर ने अपनी बहू पर गंभीर इल्जाम लगाए। उसने कहा कि श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़कों से उसकी बहू का अनैतिक सम्बन्ध है। एक लड़का अक्सर घर में घुसकर दबंगई दिखाता है। बीती रात तीन लड़के घर में घुस गए थे। उन्होंने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो शोर मचाकर गांव वालों को बुला लिया। इस बारे में भटहट के चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : इसलिए युवक ने एक ही मंडप में रचाई दो युवतियों से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular