जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। तीनों भाई अपनी बहन की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में तीनों की मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंचते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। तीनों भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दुर्घटना मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के औंछा रोड पर हुई। तीनों भाई थाना एलाऊ क्षेत्र के पहाड़पुर के रहने वाले थे। वे अपनी बहन की शादी के लिए लड़का देखने गए थे। वापस लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। तीनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सम्भवतः कार चला रहे शख्स को झपकी आ गई और वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी फिर दूसरी लेन से गुजर रही कार से जाकर टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढें : तो अब शैक्षिक प्रमाण पत्रों में भी बदल सकेगा नाम!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
