Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बसपा से निष्कासित रामअचल ने दिखाई ताकत

UP News:बसपा से निष्कासित रामअचल ने दिखाई ताकत

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। बसपा से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर ने शुक्रवार को सारनाथ के एक बैंक्वेट हाल में सभा आयोजित की। यहां उनके समर्थक पूर्व पदाधिकारी व बसपा के पूर्व नेता जुटे। बसपा से निकाले जाने के बाद रामअल राजभर ने प्रमुख नेताओं के साथ सभा कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। सभा रामअचल राजभर संघर्ष मोर्चा नाम से आयोजित की गई। सभा में उन्होंने कहा कि इसका परिणाम वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा। इस मोर्चे की आगे की बैठकें मंडल व जिले स्तर पर आयोजित कर रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाज को उचित भागीदारी दिलाने के लिए हम अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। संजय राजभर ने मोर्चा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सूबेदार राजभर, सीताराम राजभर, शिवधनी मौर्य, केशव राजभर, मोहन राजभर, सुरेश राजभर, धर्मेन्द्र राजभर, सत्येन्द्र राजभर, अच्छेलाल राजभर, एडवोकेट महेन्द्र राजभर, श्यामनरायण राजभर, श्रवण राजभर, प्रदीप राजभर, गोपाल राजभर, रमेश राजभर, सुरेन्द्र राजभर, दलसिंगार राजभर, रेखा राजभर, जयप्रकाश पटेल, रवि जायसवाल, राजेश राजभर आदि थे। सभा में बिहार से भी लोग आए थे। रामअचल राजभर ने कहा कि वह कांशीराम के बताये मार्ग पर चलकर बहुजन समाज को 2022 के चुनाव में शासन सत्ता में हिस्सेदारी दिलाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मोर्चे को किसी पार्टी के साथ जोड़ सकते हैं। जो भी सत्ता में आने पर इस मोर्चे के लोगों की भूमिका तय कर सके।

यह भी पढें : पार्टी से बगावत करने वाले दो नेताओं को सपा ने निकाला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular