बोले-गंगा जल से भी पवित्र है ताड़ी, पीने से नहीं होगा कोरोना
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को ताड़ी पीने की सलाह दे डाली। उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ताड़ी पीने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होगा। यहां तक की उन्होंने ताड़ी की तुलना गंगा जल से कर डाली। कहा कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी की बूंद है। राजभर ने कहा कि राजभर समाज के लोग अपने बच्चों को ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं।
यह भी पढ़ें : गोण्डा के ARTO समेत 21 ARTO के तबादले
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भीम राजभर पहली बार बलिया पहुंचे थे। उनके आगमन पर अभिनंदन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने आयोजित किया था। इस दौरान खुले मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भीम राजभर ने कहा कि राजभर समाज का मानना है कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पावर को बढ़ाती है। इसे पीने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होगा।बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का यह बेतुका बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा उपाय ताड़ी पीना है। इसे पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि ताड़ी नदी के जल से भी ज्यादा शुद्ध है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभर इतना बहक गए कि कोरोना महामारी से बचाव में ताड़ी को सबसे प्रभावशाली उपाय बता दिया। कहा कि यह सबसे अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। वर्षों से हमारे राजभर समाज के लोग ताड़ी पीते आ रहे हैं। पहले लोग जिंदगी और मौत से लड़ते हुए ताड़ी निकालते थे। वह अपने बच्चों का ताड़ी पीलाकर लालन-पालन करते हैं। यही कारण है कि उन्हें कोरोना नहीं होता।
यह भी पढ़ें : भाग कर बचानी पड़ी रामपुर के एसपी को अपनी जान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
