नजारा देख दंग रह गई मौके पर पहुंची पुलिस
प्रादेशिक डेस्क
नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक्सप्रेस वे कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 135 स्थित फार्म हाउस पर 2 दिन के साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान शराब-पूल पार्टी करते हुए 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में फार्म हाउस मालिक समेत 16 लड़कियों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 188 और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह लोग दिल्ली और बुलंदशहर के रहने वाले हैं और इनमें 16 लड़कियां भी शामिल है। सभी के खिलाफ एक-एक हजार रुपए का चालान भी काटा गया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एके चड्ढा का यमुना नदी के किनारे फार्म हाउस है और इसे शराब पार्टी के लिए बुक किया गया था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो आबकारी विभाग को साथ लेकर फार्म हाउस पर रेड डाली गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ही पूल पार्टी कर रहे युवाओं में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने 61 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 16 लड़कियां और 45 लड़के मौजूद थे। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 188 के अलावा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और सभी का एक एक हजार रुपये का चालान भी काटा गया है। पार्टी करने के लिए लोग दिल्ली और बुलंदशहर से आए हुए थे। पुलिस ने मौके से विदेशी शराब, बीयर और हुक्का आदि समेत नशे के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : टूट गई लोजपा, सभी पदों से हटाए गए चिराग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
