Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:प्रधानी के लिए तोड़ा ब्रह्मचर्य, बिना मुहूर्त की शादी

UP News:प्रधानी के लिए तोड़ा ब्रह्मचर्य, बिना मुहूर्त की शादी

गांव वालों ने सुनाया फैसला तो टूटे अरमान

प्रादेशिक डेस्क

बलिया। यूपी पंचायत चुनाव में अजब गजब रंग देखने को मिले हैं। आजीवन शादी नहीं करने का प्रण करने वाले ने भी सीट आरक्षित होने पर बिना मुहूर्त ही शादी कर ली। नई नवेली दुल्हन को चुनावी मैदान में उतार दिया। गांव वालों ने फैसला सुनाया तो दिल के अरमान आंसुओं में बह गए। हम बात कर रहे हैं बलिया के विकासखंड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत शिवपुर कर्ण छपरा के जितेंद्र सिंह उर्फ हाथी सिंह की। हाथी सिंह ने वर्ष 2015 में प्रधानी चुनाव लड़ा और केवल 57 वोटों से हार कर उपविजेता रहे। इस दौरान पूरे पांच साल लगातार समाज सेवा में लगे रहे। इस बार सीट महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित कर दी गई है। इस कारण मैदान में उतरने की मंशा चकनाचूर हो गई। उनके समर्थकों ने सुझाव दिया कि वह शादी कर लें तो उनकी पत्नी चुनाव लड़ सकती है।
45 वर्षीय हाथी सिंह ने इस सुझाव पर अमल करते हुए शादी करने की ठान ली। 13 अप्रैल को नामांकन से पहले शादी करनी थी। इसलिए आननफानन शादी का आयोजन किया गया। पहले बिहार की अदालत में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद 26 मार्च को गांव के धर्मनाथजी मंदिर में शादी कर ली। बिना मुहूर्त ही उन्होंने शादी रचा ली। शादी करते ही पत्नी निधि को चुनावी मैदान में उतार दिया। खुद प्रचार में जुटे और पत्नी को भी प्रचार में लगाया। मेंहदी लगे हाथों से ही निधि सिंह प्रचार प्रसार में लगी रहीं। लोगों ने खूब आशीर्वाद दिया। साथ देने का वादा भी किया। लेकिन रिजल्ट आया तो निराशा हाथ लगी। हाथी सिंह की तरह उनकी पत्नी भी चुनाव हार गईं। यहां से हरि सिंह की पत्नी सोनिका देवी 564 वोट पाकर जीत गईं। हाथी सिंह की पत्नी निधि को 525 वोटों से संतोष करना पड़ा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular