प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो किशोरों का शव एक साथ संदिग्ध हालत में मिला है। एक किशोर की जेब से सुसाइड नोट, जबकि शव से कुछ दूर चूहे मारने वाली दवा की खाली पुड़िया मिली है। मौके पर परिस्थितियों को देखकर फिलहाल खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों की एक ही लड़की से दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश (15) व गांव के विनोद साहनी का बेटा विशाल साहनी (14) के बीच गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव के बाहर खेत में रखे पुआल में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंद्रेश के परिवारीजन शव उठा ले गए। वहीं विशाल का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की।
लिस को पता चला कि दोनों बृहस्पतिवार की शाम को घर से निकले थे। इंद्रेश के घरवालों ने रात में काफी खोजबीन भी की थी। विशाल के घरवालों को लगा कि वह अपने नाना के पास रूक गया है। घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर विशाल का ननिहाल है। इंद्रेश की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है। यह भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। घरवालों को यह यकीन नहीं हो रहा कि उनके बच्चे सुसाइड कर सकते हैं। हत्या की चर्चा पर घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ दूरी पर चूहा मार दवा की खाली पुड़िया मिली। वहीं पर उल्टी भी की गई थी। आशंका है कि दोनों ने चूहा मार दवा खाने के बाद उल्टी की है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इंद्रेश के पिता संतोष ने दोनों किशोरों के शव मिलने के बाबत पुलिस को तहरीर दी। दोनों किशोरों को जहर देकर हत्या की गई है, या फिर उन्होंने खुदकुशी की है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा, लेकिन गांव वालों की बातों पर यकीन करें तो सामने आ रहा है कि दोनों का एक ही लड़की से दोस्ती थी। दोनों अक्सर उस लड़की से मिलने जाते थे। इसे लेकर लड़की के घरवालों ने आपत्ति भी जताई थी। पता चला है कि दोनों दोस्तों ने या तो उस लड़की के चक्कर में जहर खा लिया, या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
