Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पोस्टमार्टम में खुलासा, शिकारियों ने की थी तेंदुए की हत्या

UP News:पोस्टमार्टम में खुलासा, शिकारियों ने की थी तेंदुए की हत्या

देवेश शर्मा

इटावा। राष्ट्रीय अभयारण्य क्षेत्र बीहड़ में क्वारी नदी के किनारे मृत मिले तेंदुए ही हत्या शिकारियों ने की थी। बरेली में हुए पोस्टमार्टम में तेंदुए गर्दन पर मिली अंदरूनी चोट इसी ओर इशारा कर रही है। इस घटना से सेंचुरी विभाग सतर्क होकर शिकारियों की तलाश में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैपर्ड को जहर दिए जाने की भी आशंका है। इसकी पुष्टि के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राष्ट्रीय अभयारण्य क्षेत्र में चकरनगर स्थित क्वारी नदी के किनारे 13 अक्टूबर को वयस्क तेंदुए का शव मिला था। अधिकारियों ने छानबीन की तो उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। शुरुआती जांच में अफसर आशंका जता रहे थे कि किसी बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई होगी। लेकिन, बरेली में इसका पोस्टमार्टम करवाया गया तो जो रिपोर्ट सामने आई उससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular