प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। चंदौली जिले में मझवार रेलवे स्टेशन के पास एनएच पर शुक्रवार की दोपहर वाराणसी की ओर से बिहार जा रहे टैंकर में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक टैंकर में ही फंस गया। आग इतनी तेजी से भड़की की वह जिंदा जल गया। सड़क पर धूं-धूंकर जलते टैंकर को देख राहगीर भाग खड़े हुए। दोनों तरफ हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई है। फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में वाराणसी से बिहार की ओर जा रहे ट्रक के केबिन वाले हिस्से में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चूंकि, टैंकर पेट्रोल का था लिहाजा किसी भी समय गंभीर हादसे की आशंका में लोग करीब भी नहीं जा सके। आनन फानन पुलिस को हादसे की बाबत जानकारी दी गई तो मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस टीम रवाना हो गई। आग बुझाने का प्रयास दोपहर में काफी देर तक चला। इस दौरान हादसे की दहशत में पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया तो पता चला कि टैंकर चालक जिंदा जल गया है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया तो फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस जाम छुड़ाने के साथ ही मृत चालक की शिनाख्त कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे की जानकारी के बाद मौके पर दहशत में आए दुकानदारों ने अपनी दुकान भी कुछ देर के लिए बंद कर दी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
