Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पूर्व मंत्री आजम खां की हालत नाजुक

UP News:पूर्व मंत्री आजम खां की हालत नाजुक

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत नाजुक हो गई है। रामपुर से सांसद आजम खां का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे 72 वर्षीय आजम खां को बीती नौ मई के लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों उनको आइसीयू से भी बाहर प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को फेफड़ों में संक्रमण बढऩे के कारण उनको फिर आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर आजम खां को फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर लाया गया है। आजम खां सीतापुर जिला जेल में कोरोना वायरस संमक्रण की चपेट में आए थे। उसके बाद उनको बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ मई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब्दुल्ला आजम खां को इसके कहर से उबर गए हैं, लेकिन आजम खां की हालत गंभीर हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular