प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर महानगर क्षेत्र में निकलेंगे तो कहीं भी उनके या उनकी सुरक्षा में लगे वाहन का हूटर नहीं बजेगा। इसके साथ ही उनके लिए कहीं भी पुलिस ट्रैफिक भी नहीं रोकेगी। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मी जनसेवक हैं। हमारे चलते आम आदमी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आमजन के बीच हम उन्हीं की भांति सामान्य तरीके से मौजूद रह कर उनकी समस्या सुनें और उनका समाधान कराएं। थानों और एसीपी, एडीसीपी व डीसीपी के कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले फरियादी इस भाव के साथ ही वापस लौटें कि उनकी सुनवाई हुई है और वह संतुष्ट हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायत किसी भी थाने या चौकी से नहीं आनी चाहिए। अन्यथा वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे। कमिश्नरेट में ट्रैफिक के लिए तैनात किए गए पुलिस अफसरों को कहा गया है कि वह शहर का भलीभांति जायजा लें और कार्ययोजना बना लें। जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है, जो भी काम हो वह सही तरीके से हो।
यह भी पढ़ें : बढ़ते कोरोना संकट के बीच शादी, पार्टी के लिए नया आदेश
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
