प्रादेशिक डेस्क
आगरा। 35 साल पहले पाकिस्तान से एटा रिश्तेदारी में आई महिला ने निकाह कर लिया। लॉन्ग टर्म वीजा को नियमित विस्तारित करा यहीं पर रहते-रहते ये महिला ग्राम पंचायत सदस्य चुन ली गई। जनवरी में प्रधान की मौत के बाद कार्यवाहक प्रधान भी बना दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक होने की शिकायत पर दिसंबर के पहले सप्ताह में महिला ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। मामले की जांच के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सचिव को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। यह मामला जलेसर के गांव गुदाऊ का है। मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की बानो बेगम ने 35 साल पहले स्थानीय निवासी अख्तर अली से यहीं पर निकाह किया था। उन्हें भारत की नागरिकता अब तक नहीं मिली। इसलिए हर बार वह लॉन्ग टर्म वीजा एक्सटेंशन लेकर यहां रहती रहीं। एक बार भी पाकिस्तान नहीं गईं। पिछले चुनाव में वे ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। नौ जनवरी, 2020 को ग्राम प्रधान शहनाज बेगम का इंतकाल हो गया। बानो बेगम को कार्यवाहक प्रधान बना दिया गया। गांव गुदाऊ निवासी कुवैदान खां ने 10 दिसंबर को मामले की शिकायत डीपीआरओ से की थी। डीपीआरओ ने पुलिस से जांच कराई। शिकायत की जानकारी होते ही बानो बेगम ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। इधर, जांच में उनके पाक नागरिक होने, वोटर कार्ड, आधार कार्ड यहीं पर बनने की शिकायतें सही पाई गईं। मामले में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव ध्यानपाल ङ्क्षसह को बानो बेगम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें : अब ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे हटा सकेंगे तहसीलदार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
