Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पांच लाख में दे रहा था डेढ़ किलो सोना, गिरफ्तार

UP News:पांच लाख में दे रहा था डेढ़ किलो सोना, गिरफ्तार

संवाददाता

उन्नाव। नकली सोना को असली बताकर ठगी करने वाले फिरोजाबाद निवासी युवक व महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अजगैन निवासी एक युवक को झांसे में लेकर उससे पांच लाख रुपये के बदले डेढ़ किलो सोना देने का लालच दिया था। हालांकि समय रहते युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से डेढ़ किलो नकली पीली धातु बरामद की है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बक्तूखेड़ा निवासी प्रशांत सिंह ने बताया कि एक हफ्ता एक युवक ने सोने के दो टुकड़े देकर उससे पांच हजार रुपये लिए थे। शुक्रवार को युवक उसके पास दोबारा पहुंचा और जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की जरूरत बताई। प्रशांत के अनुसार युवक ने उसे रुपये के बदले डेढ़ किलो सोना देने की बात कही थी। सोना देने के लिए उसने उसे गदनखेड़ा चौराहा बुलाया था। यहां पीली धातु से भरे दो डिब्बे थमा दिए। डिब्बे में रखी पीली धातु की जांच कराने की बात जब प्रशांत ने कही तो युवक आनाकानी करने लगा। शक होने पर प्रशांत ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर गदनखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने युवक व उसके साथ रही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह नकली सोना थमाकर रुपये लेने की फिराक में थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम बालक राम व महिला ने जमुना देवी बताया है। दोनों फिरोजाबाद के जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर के रहने वाले हैं। उनके पास से ें डेढ़ किलो पीली धातु व दो टुकड़ा सोना बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें : हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से मंदिर में की शादी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular