Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पांच दिन में ढाई गुना हो गए कोरोना मरीज

UP News:पांच दिन में ढाई गुना हो गए कोरोना मरीज

शुक्रवार को मिले रिकार्ड 9695 मरीज, 37 की हो गई मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र में शुक्रवार को रिकार्ड 9695 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 05 अप्रैल को प्रदेश में 3999 मरीज थे। प्रदेश में मात्र पांच दिन में मरीजों की संख्या लगभग ढाई गुना हो गई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 48306 हो गई है। पांच दिन पहले प्रदेश में एक्टिव मरीज 22820 थे। अब तक कुल 9037 मरीजों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 663991 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 606646 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 48306 एक्टिव मरीजों में से 22914 होम आइसोलेशन में हैं। 835 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 197479 नमूनों की जांच प्रदेश में की गई है। इनमें से 86 हजार नमूनों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान लखनऊ में 14, कानपुर व प्रयागराज में 03-03, वाराणसी, बाराबंकी, उन्नाव, फिरोजाबाद में 02-02, आंबेडकर नगर, कानपुर देहात, बांदा, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, गोंडा, रायबरेली, देवरिया और मथुरा में 01-01 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular