प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। लव जिहाद का नया मामला गोरखपुर में सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी की। शादी के बाद लड़की को तरह-तरह की यातनाएं दीं और बच्चा पैदा होने के बाद पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। पति के गायब होने के बाद पत्नी ने एसपी नार्थ के यहां गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले इस शख्स ने पीड़िता से शादी की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन इसके बाद वह अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करने लगा। वह शहर में किराए का एक मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि शादी के बाद जब कभी पत्नी उससे उसके परिवार के बारे में पूछती, वह बात टाल देता था। इस बीच पत्नी गर्भवती हो गई। लेकिन जैसे ही बच्चा पैदा हुआ पति दोनों को छोड़कर फरार हो गया। काफी दिनों तक जब उसने पत्नी-बच्चे की सुध नहीं ली तो उसकी पत्नी एसपी नार्थ के दफ्तर पहुंची। इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी नॉर्थ ने सहजनवां थाना पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़िता का दावा है कि उसने अपने स्तर से पति के बारे में जानकारी की तो वह दूसरे धर्म का निकला। उसने सहजनवां थाने में भी तहरीर दी। इस बारे में सहजनवां के एसओ ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता से शादी के सबूत मांग गए हैं। उसने दो दिन का समय मांगा है। एसओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : ट्रेलर में भिड़ी कार, दो की मौत, तीन गंभीर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
