Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पसमांदा तबके के आरक्षण का समानुपातिक कोटा बढ़ाना जरूरी-राम बहादुर

UP News:पसमांदा तबके के आरक्षण का समानुपातिक कोटा बढ़ाना जरूरी-राम बहादुर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। आल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम सिद्दीक़ी, प्रदेश अध्यक्ष शबीना खान एवं ज़िलाध्यक्ष मो शाकिब सिद्दीक़ी द्वारा संविधान के अनुच्छेद 341 के सम्बंध में जागरूकता अभियान एवं नागरिक सम्मान समारोह में नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो शमीम खान एवं प्रदेश अध्यक्ष ताहिर सिद्दीक़ी के साथ शिरकत की। इस कार्यक्रम में पूर्व जज बादाम सिंह और पूर्व जज एस एन सिंह भी आमंत्रित थे। संविधान के अनुच्छेद 340 और 341 के संदर्भ में दलित और पिछड़ी जाति के मुसलमानों के प्रतिनिधित्व की वकालत करते हुए मोर्चा के संरक्षक पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए ऐसा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार को ज्ञापन देते समय ज्ञापन में इस मांग पर भी ज़ोर दिया जाय कि जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण का समानुपातिक कोटा भी बढ़ाया जाय। इसके लिए दलित, पिछड़े और पसमाँदा समाज को एकजुट होकर दबाव बनाने की आवश्यकता है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

UP News:पसमांदा तबके के आरक्षण का समानुपातिक कोटा बढ़ाना जरूरी-राम बहादुर
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

UP News:पसमांदा तबके के आरक्षण का समानुपातिक कोटा बढ़ाना जरूरी-राम बहादुर
RELATED ARTICLES

Most Popular