Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा ईएसडी

UP News:पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा ईएसडी

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। इस बार पंचायत चुनाव में बदलाव नजर आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान और मतगणना में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से ले ली है। आयोग ने पंचायत चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने केलिए इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। निर्वाचन ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारी ईएसडी की मदद से मतदान और मतगणना में कर्मचारी-अधिकारी की ड्यूटी लगाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को ईएसडी का प्रभारी बनाया गया है। हालांकि निर्वाचन ऑफिस में अधूरे इंतजाम होने की वजह से दिक्कत आने की आशंका बनी हुई है।
पंचायत चुनाव को पारदर्शी बनाने में एनआईसी अहम भूमिका निभाता रहा है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को गठित करने की जिम्मेदारी एनआईसी करता था। ऐसा ही मतगणना कर्मियों को लेकर भी होता था। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी एनआईसी तय करता था। कंप्यूटर के जरिए पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने बगैर एनआईसी की मदद से अपने स्टाफ के जरिए पूरी प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए ईएसडी विकसित किया है। आयोग ने सभी सरकारी ऑफिसर्स को लॉगिन-आईडी देने को कहा है। सरकारी कार्यालय लॉगिन-आईडी के जरिए अपने स्टाफ का नाम और मोबइल नंबर समेत पूरा रिकार्ड फीड करेंगे। निर्वाचन ऑफिस के कर्मचारी पोलिंग और मतगणना पार्टियों का गठन करेंगे। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि आयोग के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। निर्वाचन ऑफिस पंचायत चुनाव में मतदान-मतगणना पार्टियां तैयार करेगा। आयोग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें : लग्जरी गाड़ियों से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular