प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने पंचायत चुनाव में प्रचार की अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब इस चुनाव में भाजपा की तरफ से कोई भी चुनावी सभा नहीं की जाएगी। पार्टी का सारा जोर बैठकों और सधी रणनीति के माध्यम से मतदाताओं को पार्टी के प्रत्याशियों की तरफ आकर्षित करने की होगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पंचायत चुनाव में जिलों में बैठकें कर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी टिप्स देंगे। पहली बार बड़ी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतार रही भाजपा ने तैयारी की थी कि जिला पंचायत वार्डों में प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं की जाएंगी। इन चुनावी सभा को पार्टी के बड़े नेता संबोधित करने वाले थे। इस तैयारी को अमलीजामा पहनाने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा था। प्रत्याशी भी मतदाताओं को प्रभावित करने वाले नेताओं के कार्यक्रम को लेकर बहुत आशान्वित थे।
पार्टी ने चुनावी सभाओं के फैसले को रद्द कर दिया है। पार्टी का पूरा फोकस अब बूथ स्तर तक सक्रिय संगठनों को और अधिक सक्रिय कर हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने की है। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम जो छह अप्रैल को हुआ उसमें बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी ने बूथ कमेटी को सक्रिय करने का काम शुरू भी कर दिया। नई रणनीति के मुताबिक पार्टी हर बूथ पर जीत के मंतव्य के साथ अपनी तैयारियों को अंजाम देगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि मौजूदा माहौल में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करते हुए चुनाव से संबंधित कोई भी कार्यक्रम होंगे। जिला और मंडल स्तर पर होने वाली बैठकों में भी सीमित संख्या में ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह खुद जिलों का दौरा कर बैठकें करने जा रहे हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
