प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। एक ट्रक मालिक से जबरिया वसूली के आपराधिक मामले में वांछित महोबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। प्रभारी विशेष जज लोकेश वरुण ने यह आदेश इस मामले के विवेचक व महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह की अर्जी को मंजूर करते हुए दिया है। 10 सितंबर, 2020 को ट्रक मालिक सीपी पांडेय ने इस मामले की एफआईआर महोबा के थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 384 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक उनसे दो लाख की वसूली मांगी जा रही थी। फौजदारी के जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी का कहना था कि मुल्जिम मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके। लिहाजा इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही सीआरपीसी की धारा 82 की कार्यवाही का भी आदेश दिया जाए। बताते चलें कि मणिलाल पाटीदार के खिलाफ महोबा के एक क्रेशर व्यापारी इंद्रकात त्रिपाठी से भी अवैध वसूली व उनकी मौत के मामले में अदालत से खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। 11 सिंतबर, 2020 को इस मामले की नामजद एफआईआर मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने महोबा के थाना कबरई में दर्ज कराई थी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
