Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरUP News:नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर हंसिए से वार

UP News:नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर हंसिए से वार

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के एक गांव में धान फसल काटने गई किशोरी के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दो सगी बहनों को हंसिए से वार कर घायल कर दिया। बचाव में आई किशोरी की मां व उसके चाचा को भी हसिया मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 व 14 वर्षीय दो सगी बहनें गुरुवार को दिन में तीन बजे घर के निकट स्थित खेत में धान फसल काटने गई थी। उधर से गुजर रहे गांव के ही 35 वर्षीय मंगलदेव वर्मा बड़ी बहन का हाथ पकड़कर खींचने लगा। छोटी बहन के शोर मचाने पर दोनों को पहले थप्पड़ मारा बाद में हसिए से वार किया। दोनों के हाथ में खरोंचे आई हैं। शोर सुनकर किशोरी की मां व उसके चाचा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मंगलदेव ने दोनों पर हसिए से वार किया जिससे वे जख्मी हो गए। उधर शोरगुल सुनकर मंगलदेव के दो भतीजे व एक अन्य व्यक्ति उसके बचाव में आ गया। सभी ने मिलकर किशोरी मां व उसके चाचा को मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि मंगलदेव, कृष्णदेव, दिलीप कुमार व कपिलदेव के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular