Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:नाना के घर रह रही नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

UP News:नाना के घर रह रही नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाना के घर रह रही चौदह वर्षीय किशोरी ने गुरुवार सुबह अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। इसके बाद नाना ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी उसकी नातिन का शारीरिक शोषण करता था और बच्चा न गिराने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नाना ने तहरीर में बताया है कि वह एक गोदाम में काम करते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में पड़ोस में रहने वाला युवक भोला घर में कूदकर आता और उनकी नातिन के साथ गलत काम करता था, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई। गुरुवार सुबह नातिन को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल पर भर्ती कराया, जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। नाना का कहना है कि लोकलाज के डर और भोला की धमकी देने की वजह से पुलिस में सूचना नहीं दी। भोला लगातार बच्चा गिरवा देने की बात कह रहा था। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular