प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी-करहकोल मार्ग पर खोपा के समीप अनियंत्रित होकर एक इनोवा कार नाले में पलट गई। जिससे बोलेरो सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया गया। मरने वालों में दो गोरखपुर जनपद के निवासी हैं।
एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी रविवार की रात थी। शादी में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर जनपद के थाना बेलघाट निवासी कैलाश सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र गब्बू सिंह, आनंद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र अविनाश खोराबार थाना खोराबार जिला गोरखपुर, विश्वनाथ सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी करहकोल थाना एकौना, अतुल सिंह निवासी खोराबार बोलेरो से आए थे। हिस्सा लेने के बाद सोमवार की दोपहर इनोवा कार से अपने घर जा रहे थे, अभी वह खोपा के समीप नाले के पुल पर पहुंचे थे कि अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई। पानी ज्यादा होने के चलते सभी लोग इनोवा में फंस गए। आसपास के लोग पहुंचे और काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला। तब तक कैलाश सिंह, आनंद सिंह, विश्वनाथ सिंह की मौत हो चुकी थी। अतुल सिंह की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सीओ अंबिका राम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ अम्बिका प्रसाद, रुद्रपुर कोतवाल जितेन्द्र कुमार टंडन और एकौना के थानेदार रामगिरीश चौहान ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य का जायजा लिया। सीओ रुद्रपुर अम्बिका प्रसाद का कहना है कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। मृतकों में दो गोरखपुर जिले के और एक देवरिया के रहने वाले थे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इनोवा गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में पलटने से हादसा हुआ।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
