Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:धर्मांतरण मामले में अल हसन इंस्टीट्यूट पर एटीएस का छापा

UP News:धर्मांतरण मामले में अल हसन इंस्टीट्यूट पर एटीएस का छापा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। धर्मांतरण गिरोह के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका को देखते हुए यूपी एटीएस ने गुरुवार को लखनऊ के मलिहाबाद में संचालित अल हसन इंस्टीट्यूट में छापा मारा। रिमांड पर पूछताछ के दौरान अभियुक्त मोहम्मद उमर गौतम का इस इंस्टीट्यूट से गहरा कनेक्शन सामने आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर पहलू की गहराई से जांच कर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। एटीएस को रिमांड के पहले ही दिन मंगलवार को पूछताछ के दौरान मोहम्मद उमर गौतम के लखनऊ कनेक्शन की जानकारी मिली थी।
पता चला कि वह लखनऊ से संचालित अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन का उपाध्यक्ष है। यह फाउंडेशन वर्ष 2014 से संचालित किया जा रहा है। फाउंडेशन के द्वारा मलिहाबाद इलाके में रहमान खेड़ा के पास हबीबपुर गांव में चलाए जा रहे अल हसन इंस्टीट्यूट में करीब 500 बच्चे पढ़ रहे हैं। यह इंस्टीट्यूट लगभग नौ हजार वर्ग मीटर जमीन पर बना है, जिसमें हॉस्टल सुविधा के साथ सीबीएसई बोर्ड से 10वीं तक की पढ़ाई होती है। गुरुवार को एटीएस की टीम ने इस इंस्टीट्यूट की गहन छानबीन की। कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों को भी जांचा-परखा तथा वहां पढ़ने वाले बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की। एटीएस को यह भी पता चला है कि उमर गौतम इसी फाउंडेशन के जरिए हरदोई जिले के रसूलपुर इलाके के अंत गांव में गरीब लड़कियों का स्कूल चला रहा है। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि धर्मांतरण से जुड़े सभी संगठनों की जांच की जाएगी। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। एटीएस ने इस प्रकरण में बहुत मेहनत की है। अब तक देश के 24 राज्यों में धर्मांतरण कराए जाने की बात सामने आई है। एटीएस धर्मांतरित कराए गए लोगों के परिवारों के भी संपर्क में है। सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। बहुत जल्द एटीएस एक नंबर भी जारी करेगी।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular