Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:धर्मांतरण के आरोप में तीन ईसाई प्रचारक गिरफ्तार

UP News:धर्मांतरण के आरोप में तीन ईसाई प्रचारक गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

आजमगढ़। जिले के डीह कैथौल गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने तीन ईसाई धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बने नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीह कैथौली गांव के त्रिभुवन यादव के घर सुबह चल रही प्रार्थना सभा में ईसाई धर्म के तीन प्रचारक भी आए थे। आरोप है कि घर में धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी। गांव के ही अशोक यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों प्रचारकों को लेकर थाने पहुंची। जानकारी मिलने पर सीओ फूलपुर जितेन्द्र कुमार भी थाने पहुंचे और पूछताछ की। सीओ फूलपुर ने बताया कि धर्मांतरण का मामला सामने आया है। अशोक यादव की तहरीर पर धर्म प्रचारक बालचंद जायसवाल पुत्र रामअधार निवासी मड़ियाहू, जौनपुर, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक निवासी वाराणसी व निरज पुत्र मेघई निवासी फूलपुर के खिलाफ दीदारगंज थाने में पुलिस ने धारा 504, 506 और धारा 3/4 मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीदारगंज थाने के एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बने नए कानून के तहत तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से 42 लाख की लूट करके भागा इनामी गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular