Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:दो फैक्ट्रियों पर वाणिज्य कर का छापा, एक करोड़ का माल...

UP News:दो फैक्ट्रियों पर वाणिज्य कर का छापा, एक करोड़ का माल सीज

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। बैट्री स्क्रैप और लेड इंगट फैक्ट्री पर छापा मारकर वाणिज्य कर विभाग ने एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त माल सीज किया। पनकी में साइट नंबर तीन में दो फैक्ट्री व एक कार्यालय में छापेमारी हुई। फैक्ट्री मालिक स्टॉक के हिसाब से कागजात नहीं दिखा सके। वाणिज्य कर विभाग में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन जोन दो ओपी सिंह को जानकारी मिली थी कि पनकी में बैट्री स्क्रैप व लेड इंगट से जुड़ी दो फैक्ट्री में बिना कागजों के माल की खरीद व बिक्री हो रही है। इसमें एक पार्टनरशिप फर्म थी और दूसरी कंपनी, लेकिन दोनों ही कंपनी में एक व्यक्ति कॉमन है, जो दोनों ही फैक्ट्री संचालित करते हैं। इस पर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-टू अरविंद मिश्रा, संयुक्त आयुक्त एसके सिंह, डीके वर्मा, उपायुक्त चंद्रशेखर, जितेंद्र सिंह, संतोष मणि, प्रदीप कुमार, ज्ञानेश त्रिपाठी व ज्ञान रत्न ने तीन टीमें बनाकर छापा मारा। इसमें आसपास बनीं दोनों फैक्ट्री और उनके एक परिसर में बने कार्यालय में कार्रवाई शुरू की गई। वाणिज्य कर की टीम को बहुत सारे कच्चे पर्चे मिले। टीम ने स्टॉक रजिस्टर देखा और फैक्ट्रियों में माल की गणना की तो पाया कि करीब एक करोड़ रुपये का माल स्टॉक रजिस्टर से ज्यादा है। इस पर अधिकारियों ने माल सील कर दिया। टीम को तीनों ही स्थानों पर कच्चे पर्चे भी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी 36 लाख रुपये के कर का मामला बन रहा है, लेकिन जांच में यह और भी हो सकता है।

यह भी पढें : पीएम किसान : इन किसानों को लौटानी होगी किस्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular