अब मंगल व बुध को भी लागू रहेंगी पाबंदियां
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि सरकार ने पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह कर्फ्यू छह मई सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था इसी हफ्ते के लिए की गई है।
कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले कोरोना केस में मामूली राहत देखने को मिली है। 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 30,983 नये मरीज पाए गये। वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 290 संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नए मरीज पाए जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है। उन्होंने बताया कि यूपी में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10,04,447 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इलाज कराने वालें मरीजों की संख्या कम हुई है और इस समय कुल 2,95,752 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को प्रदेश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 3,01,833 थी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
