प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में दारू के दम पर चुनाव जीतने की उम्मीद पाले प्रधान पद के प्रत्याशी को तीन साथियों के साथ पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह वैगन-आर कार में 40 क्वार्टर देशी शराब रख कर गांव में बांटने के लिए जा रहा था। पुलिस ने रविवार को कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में अवैध शस्त्र व अवैध शराब बरामदगी अभियान के तहत आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुतियानी मोड सड़क पर कमल स्वीट हाउस उमरैन के सामने एक वैगन-आर कार में रखकर गांव में बांटने के लिए ले जाई जा रही 40 क्वार्टर देशी शराब के साथ पखनगोई के प्रधान पद के उम्मीदवार सलमान समेत विष्णु चन्द्र तिवारी, अन्नू व सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
