Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:दुबई में नौकरी और मोटी सैलेरी के लालच में बदला धर्म

UP News:दुबई में नौकरी और मोटी सैलेरी के लालच में बदला धर्म

इस्लाम कबूल कर बनी आइशा बना रियर फौजी की बेटी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। शाहजहांपुर जिले के तिलहर तहसील क्षेत्र के एक गांव के रिटायर फौजी की बेटी ने दुबई एयरपोर्ट पर मोटी तनख्वाह के लालच में धर्म बदल लिया। वह हिन्दू से मुस्लिम बन गई। अभी जब यूपी एटीएस ने धर्मांतरण कराने वाले पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया तब इस युवती की भी कहानी सामने आई। शाहजहांपुर के तिलहर के गांव के रिटायर फौजी तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी ने बीए पास करने के बाद दिल्ली में एयर होस्टेज का कोर्स किया। वह एयर होस्टेज की नौकरी तो नहीं पा सकी। हां, दिल्ली एयरपोर्ट पर टिकट रूम में उसे नौकरी मिल गई। करीब दो साल से वह नौकरी कर रही थी। इस दौरान वहां काम करने वाले मुस्लिम युवक ने रिटायर फौजी की बेटी को अपनी बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसे बताया गया कि दुबई एयरपोर्ट पर मुस्लिम लड़कियों को बहुत सुविधाएं दी जाती हैं, बड़ी सैलरी भी दी जाती है। इसके बाद रिटायर फौजी के बेटी के मन में दुबई एयरपोर्ट, मोटी सैलरी बस गई। इस सपने को पूरा करने के लिए वह खुद मुस्लिम बनने को तैयार हो गई। धर्मांतरण गिरोह का मकसद पूरा हो गया। इस गिरोह ने युवती को 27 मई को दिल्ली में ही इस्लाम धर्म कबूल करा दिया। इस्लाम कबूल करने के बाद युवती ने अपना नाम बदल कर आइशा अल्वी रख लिया।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular