Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:दिवंगत पत्रकार की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी

UP News:दिवंगत पत्रकार की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। यूपी के प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ की पत्नी रेणुका को नगर पंचायत कोहंड़ौर में कार्यालय सहायक के पद पर नौकरी मिल गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुशील रघुवंशी ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि सुलभ की 13 जून को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने एक शराब माफिया पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एडीजी प्रयागराज जोन के निर्देश पर एएसपी (पूर्वी) के नेतृत्व में इस प्रकरण के लिए जांच टीम गठित की गई है। परिवार वालों ने मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये, पत्नी रेणुका को नौकरी एवं बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की मांग की थी। इसमें जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को पत्नी रेणुका को नौकरी मिल गई है। संदिग्ध परिस्थिति में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत पर लोगों का आक्रोश सड़क पर फूटा था। लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। यही नहीं, पत्रकारों व सियासियों ने एडीजी, डीएम, एसपी के सामने धरना दिया था। दूसरी ओर संवेदना जताने के लिए सुलभ के घर पर एडीजी, डीएम, एसपी, सांसद, एमएलसी, सहित सियासियों का जमावड़ा लगा रहा।

यह भी पढें : अयोध्या में बनाते थे जाली नोट, पांच जिलों में होती थी सप्लाई

पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव को काफी दिनों से अपनी जान पर खतरा मंडरा रहा था। उन्हें लगता था कि उनका कोई अक्सर पीछा करता रहता है। यह बात उन्होंने अपनी पत्नी को भी बताई थी। उन्होंने एडीजी प्रयागराज को वाट्सएप पर पत्र भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। पत्र में उन्होंने कहा था कि नौ जून को उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाई थी। ऐसे में शराब माफिया उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांसद संगमलाल गुप्ता, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, विधायक विनोद सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अभय सिंह पप्पन, अश्वनी सोनी, राघवेंद्र शुक्ला, भाजयुमो नेता वरुण सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष रवि गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान आदि ने सुलभ श्रीवास्तव के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया था।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular