Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:डीसीएम पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

UP News:डीसीएम पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

मृतकों के परिवारों को 2 लाख की आर्थिक सहायता

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक आगरा के लाखन मंदिर से डीसीएम से 100 लोग मुंडन संस्कार में जा रहे थे. इटावा में झंडा मंदिर मोड़ पर अचानक डीसीएम पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी. परिणाम स्वरूप 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. घायल श्रद्धालुओं में अधिक गंभीर होने पर आठ को सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. सभी श्रद्धालु पिनाहट आगरा के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि खिड़किया, रामलीला ग्राउंड पिनाहट, आगरा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह बघेल के घर पर सात माह पहले बेटे का जन्म हुआ था. बेटे के जन्म की खुशी में वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ लखना कालका मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए शनिवार को घर से डीसीएम में सवार होकर निकले थे. डीसीएम आगरा-चकरनगर रोड पर कसौआ गांव के सामने अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित 20 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई. डीसीएम पलटने से उसने सवार सभी महिला पुरुष श्रद्धालु दब गए और चीख पुकार मच गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची बढ़पुरा पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को निकाला और आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने 10 श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया. अन्य 30 श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है. घटना से जिले में हड़कंप मच गया.

सीएम योगी ने जताया शोक

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए.

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular