Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:ट्रेलर में भिड़ी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

UP News:ट्रेलर में भिड़ी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव के पास भोर में प्रयागराज से चंदौली की तरफ जा रही कार ओवर ब्रिज के नीचे उतरते ही आगे खराब खड़ी ट्रेलर में टकरा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घने कोहरे के कारण दिखाई कम पड़ रहा था। कार में सवार की चीख-पुकार सुनकर बगल पड़ोसी गांव तथा पुलिस के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। कार में सवार घायलों को तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया तथा तीन को वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। सभी लोग आगरा में बैठक में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। कार में सवार आगे बैठे शिक्षक संजय सिंह (48) पुत्र रमाशंकर सिंह ग्राम मधुपुर थाना धनापुर चंदौली एवं एपीओ कोर्ट में तैनात गौरव सिंह (28) वर्ष रामनगर वाराणसी मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार राजेश सिंह एकौनी व सुनील सिंह पत्रकार सकलडीहा चंदौली, चालक अमित यादव को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार भाजपा नेता नागेंद्र सिंह व सुनील मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों का सहयोग किया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने शव को विधिक कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है। मौत की खबर सुन परिजनों में मचा कोहराम : संजय सिंह की पत्नी सुनीता सिंह पति की मौत सुनकर बेहोश हो गई। सुनीता ने कहा कि अभी 11ः00 बजे पति से बात हुई फोन पर चार घंटे में घर पर पहुंच जाऊंगा। लेकिन वह सपना अधूरा रह गया। मृतक गौरव सिंह दो भाइयों में सबसे बड़े थे अभी लगभग दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।एक छह माह की पुत्री है। पत्नी आंचल सिंह पति की मौत सुनकर अपना विवेक खो बैठी।

यह भी पढ़ें : जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular