Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:जानें, अगले तीन दिन कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

UP News:जानें, अगले तीन दिन कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचण्ड शीतलहर चलने की आशंका है। इस दरम्यान दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी और कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान फुर्सतगंज रायबरेली रहा जहां रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह लगातार दूसरा दिन है जब रायबरेली व आसपास के इलाके में तीन रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। रात के तापमान में इस गिरावट के कारण इस इलाके में पाले से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सोनभद्र के चुर्क में भी रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में धूप नहीं निकली। कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहा। गोरखपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, झांसी मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शनिवार को भी धूप खिली और गलन भी कम रही। गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आयी। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज मण्डलों में भी दिन का पारा गिरा। गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, झांसी मण्डलों सहित प्रदेश के शेष मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।

यह भी पढ़ें : …तो पूर्वांचल में इसलिए फेल हो रहींं परिवार नियोजन योजनाएं

RELATED ARTICLES

Most Popular