सुबह नौ बजे से खुलेंगे स्कूल, 15 मिनट तक होगी प्रार्थना
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। योगी सरकार ने एक मार्च से खुलने जा रहे प्राइमरी स्कूलों के लिए राज्य स्तर से समय सारिणी जारी कर दी गई है। एक मार्च को स्कूल सुबह नौ बजे से खुलेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक कक्षा एक से पांच तक के लिए सुबह के 15 मिनट प्रार्थना व उपस्थिति दर्ज करने के लिए और आधे घण्टे मिड डे मील के लिए दिए जाएंगे। शिक्षकों का विभाजन विषय विशेषज्ञता के आधार पर न करके कक्षानुसार किया जाएगा। विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम प्राप्त कराने की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक की होगी। सभी कक्षाओं की समय सारिणी में पुस्तकालय को विशेष तरजीह दी गई है। अंग्रेजी, गणित, हिन्दी, पर्यावरण विज्ञान, खेल, चित्रकला, नाटक, संगीत, संस्कृत आदि के पीरियड का निर्धारण कर दिया गया है। गर्मियों में आठ से दो और सर्दियों में नौ से तीन बजे तक स्कूल का समय होगा। छोटी कक्षाओं में एक विषय के लिए दो घंटे का एक पीरियड होगा तो कक्षा पांच में आधे घंटे का। कक्षा एक व दो में ऐसे शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भेजा जाए जो सबसे कर्मठ, लगनशील व उत्साही हों। आवश्यकतानुसार टीएलएम का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए। गतिविधि आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जाए।
यह भी पढें : ढाई दशक में पहली बार मार्च-अप्रैल में होगा पंचायत चुनाव
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
