UP News:जब पेड़ से अचानक बरसने लगे पांच-पांच सौ के नोट!

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। जिले के बाह तहसील में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब दोपहर में एक पेड़ से पांच-पांच सौ के नोट गिरने लगे। नोटों को देख कर आसपास के लोग उन्हें बटोरने के लिए दौड़ पड़े। भगदड़ मच गई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नोटों को इकट्ठा किया। वहीं जानकारी होने पर कार मालिक भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि वह एक जमीन का बैनामा कराने के लिए आया था। पीड़ित ने बताया कि उसके सभी नोट सुरक्षित हैं। तब जाकर पुलिस और पीड़ित की जान में जान आई।
घटना दोपहर की है। बाह तहसील के पास पुराने महिला अस्पताल में पेड़ से पांच-पांच सौ के नोट गिरने लगे। नोट बंटारने वालों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ पर एक बंदर उछल कूद करके नोटों को उड़ रहा था। पूरा नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने बताया कि जैतपुर के चौबेपुरा गांव के राकेश पुत्र तुलसीराम ने खेत खरीदा था। सोमवार को तहसील में बैनामा था। वह अपनी कार से आए थे। तहसील के पास ही उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी। कार में एक थैले में पांच लाख रुपये रखे थे। कार को खड़ा करते समय उसका एक शीशा खुला रह गया। राकेश तहसील में अपने अधिवक्ता के पास चले गए। इसी दौरान कार में घुसे बंदर ने थैला खोल लिया। पूरी गाड़ी में नोट बिखेर दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली और पेड़ पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदर उछल कूद करके नोटों को नीचे गिराता रहा। वहां बैठी महिलाओं ने नोट बंटोरने शुरू कर दिए। जानकारी पर राकेश भी मौके पर पहुंच गए। राकेश ने सभी नोटों को गिना। वह पूरे थे। राकेश ने बाह पुलिस का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें : चित्रकूट बनेगा नगर निगम, 32 नई नगर पंचायतें बनाने की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!