Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:चार जिलों के लिए नया आदेश जारी, जानिए क्या है नया

UP News:चार जिलों के लिए नया आदेश जारी, जानिए क्या है नया

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना संकम्रण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में टीम 11 को दिशा निर्देश दिए। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में बढ़ते कोरोना के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सीएम ने इन चार जिलों के सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50 कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम किए जाने का आदेश दिया। उन्होंने आला अधिकारियों को सर्तकता बरतने में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन संग इन चार जिलों में कार्यालयों में अलग-अलग शिफ्ट में काम हो इस बात को सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
सीएम ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुविधानुसार ’वर्क फ्रॉम होम’ की अनुमति भी देने की बात कही। जिससे संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किया जाए। कोरोना को मात देने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से राज्यपाल की मौजूदगी में तीन दिवसीय संवाद का विशेष कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत 11 अप्रैल को राजनीतिक दलों से संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, विधानमंडल के दोनों सदनों के सभी पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगें। 12 अप्रैल को सभी महापौरों, पार्षदों, चेयरमैन सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वहीं 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं के साथ विमर्श होगा। कोविड जागरूकता एवं बचाव की दृष्टि से ये कार्यक्रम महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें : भारत का नेट-ज़ीरो होना संभव, लेकिन जटिल भी!

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular