प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। मूक-बधिर महिला को बाइक से घर छोड़ने का झांसा देकर उसके परिचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। फिर युवती को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। बेटी के साथ हुई हैवानियत का पता चलने पर मां ने गाजीपुर थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में रहती है। बुधवार को महिला घर लौट रही थी। रास्ते में उसे मोनू कश्यप मिल गया, जो पहले महिला के मोहल्ले में रहता था। उसने महिला को बाइक पर बैठा लिया। इशारों में उसने महिला को घर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद वह पीड़िता को दोस्त दीपू कश्यप के गौतमपल्ली 1090 स्थित किराए के कमरे पर ले गया, जहां आरोपियों ने महिला के साथ दुराचार किया। मूक-बधिर महिला आरोपियों की हरकत का विरोध करने लगी। इस पर उसे पीटा गया। इंस्पेक्टर गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के अनुसार, महिला के साथ गलत काम करने के बाद आरोपी ही उसे घर के बाहर छोड़ गए थे। बदहवास हालत में घर पहुंचने पर महिला की हालत देख उसकी मां सन्न रह गई। इशारों में महिला ने किसी तरह से मां को आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार थाने पहुंचा था। वारदात की सूचना मिलते ही आरोपी मोनू और दीपू की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी। गुरुवार को बस्तौली के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। साथ ही महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
