प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी सरकार ने मंगलवार की देर रात गोरखपुर के उप श्रमायुक्त पर कार्रवाई की है। पद का दुरुपयोग करके गैर-कानूनी तरीके से अवैध वसूली करने एवं भ्रष्टाचार की गम्भीर शिकायतों के मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर राज्य सरकार ने गोरखपुर के उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया है। साथ ही असित कुमार सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। निलम्बित उपश्रमायुक्त निलम्बन अवधि में श्रमायुक्त मुख्यालय कानपुर से संबद्ध रहेंगे। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने बताया कि उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह द्वारा लक्ष्मीकान्तम डेवलपर्स प्रा.लि. के सेस निर्धारण के प्रकरण में अपने पद का दुरुपयोग करके अवैध तरीके से रुपये कमाने तथा भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निलम्बन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व व्यवसाय में नहीं लगे हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
