Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:गुणवत्ता के साथ निर्मित हो रही हैं लोनिवि की सड़कें

UP News:गुणवत्ता के साथ निर्मित हो रही हैं लोनिवि की सड़कें

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आवागमन हेतु गांव से लेकर हाईवे तक का निर्माण कराते हुए यातायात की अच्छी सुविधा दे रही है। सरकार 250 की जनसंख्या वाले सभी ग्रामों के मुख्य मार्गों से जोड़ रही है। वहीं ब्लाक व तहसील मुख्यालयों की सड़कों को दो लेन व चौड़ीकरण कर बड़ी सड़क बना रही है। प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग अब तक प्रदेश के 4684 राजस्व ग्रामों बसावटों में 11941 किमी. सड़कों का निर्माण किया है। उसी तरह प्रदेश के 113 विकास खण्डों व 26 तहसीलों में 1217 किमी. सड़क को 2 लेन/चौड़ीकरण करते हुए किसानों, आम जनता को आवागमन की अच्छी सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार सड़कों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर बल देते हैं। उनके नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे समस्त कार्यों की पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से विकसित विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाता है जिसका लिंक पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट www.uppwd.gov.in पर उपलब्ध है। विभाग द्वारा 10 लाख रुपये से अधिक के समस्त कार्यों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से कराये जा रहे हैं। लोक निर्माण द्वारा पारदर्शिता के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सरकार द्वारा जारी किये गये बजट, पंजीकरण, ई-एम0बी0, ई0-बिलिंग, ई-डिमांड, ई-एलाटमेंट को ऑनलाइन करने के लिए ‘चाणक्य’ एवं विश्वकर्मा नाम से दो बड़े साफ्टवेयर लागू किये गये हैं। विभाग द्वारा पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से आम जनमानस के लिए किसी शिकायत, समस्या के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001215707 एवं व्हाट्सअप नम्बर 7991995566 भी जारी किये गये हैं।
सड़कों के निर्माण में सबसे बड़ा विषय सड़कों की गुणवत्ता का होता है। सड़कों की गुणवत्ता एवं मानक के लिए उप मुख्यमंत्री मौर्य ने स्टेट लेवल कमेटी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की कमेटी का गठन करते हुए निर्मित सड़कों की गुणवत्ता में नियंत्रण लाया है। सम्बंधित तकनीकी टीमों द्वारा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करती। जितनी भी सड़कों का निर्माण हुआ है, सभी सड़कें गुणवत्तायुक्त बनाई गई हैं। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में लगभग 12 हजार किमी नई सड़कों का निर्माण करते हुए वार्षिक औसतन 3253 किमी0 सड़कें बनाई हैं। प्रदेश में 13128 किमी. सड़कों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कराया गया है। प्रदेश की 328866 किमी. सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है और छोटे-बड़े 397 पुलों का निर्माण कराते हुए आम जनता को सुलभ आवागमन की सुविधा दी गई है। विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों से स्पष्ट होता है कि प्रतिदिन औसतन 10 किमी चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, प्रतिदिन औसतन 9 किमी. नवीन सड़कों का निर्माण और प्रत्येक 3 दिन में एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है। सरकार द्वारा विकास कार्यों को गांवों के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सड़कों का बहुत बड़ा योगदान है। सड़कें विकास की रीढ़ होती है। इसीलिए प्रदेश सरकार गांवों से शहरों तक सड़कों का जाल बिछा कर चतुर्दिक विकास कर रही है।

यह भी पढ़ें : इसलिए युवक ने एक ही मंडप में रचाई दो युवतियों से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular