Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:क्षत्रिय पंचायत का फरमान, लड़कियां जींस पहनकर निकलींं तो मिलेगा दंड़

UP News:क्षत्रिय पंचायत का फरमान, लड़कियां जींस पहनकर निकलींं तो मिलेगा दंड़

प्रादेशिक डेस्क

मेरठ। मुजफ्फरनगर में एक बार फिर पंचायत में जींस को लेकर फरमान जारी कर दिया गया। भारतीय किसान संगठन ने न सिर्फ लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी ही लगाई। बल्कि कहा कि अगर कोई जींस पहनकर घुमता हुआ दिखा तो उसे पंचायत की ओर से समाजिक दंड भी दिया जाएगा। इसके साथ लड़कों को भी हाफ पैंट पहनकर निकलने पर हिदायत दी गई है। मुजफ्फर नगर के चरथावल के गांव पीपलशाह में भारतीय किसान संगठन की एक मीटिंग बुलाई गई थी। इसमे क्षत्रिय समाज के लोग जुटे हुए थे। जो पंचायत चुनाव की जारी लिस्ट और आपत्तियों को लेकर चर्चा करने के लिए इकठ्ठा हुए थे। इस दौरान क्षत्रिय समाज ने आरक्षण को लेकर चर्चा करते हुए तमाम बातों को लेकर चर्चा की। इसमें वक्ताओं ने संस्कृति के परिधानों को अपनाने पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति के अनुसार ही लड़के और लड़कियों को वस्त्र धारण करना चाहिए।
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने वक्ताओं की बात सुनने के बाद फरमान जारी कर दिया। कहा कि कोई भी लड़का यदि हाफ पैंट व लड़कियां अगर जींस पहनकर बाहर निकलती हैं तो उन्हें समाजिक दंड देते हुए समाज से बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि हमारा पहनावा ही हमारी संस्कृति की परिचायक है, इसी से हमारी पहचान बनती है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही वस्त्र धारण करना चाहिए। बैठक के दौरान ही पंचायत में 90 फीसद गांवों को आरक्षित करने पर सरकार के इस आदेश को संगठन ने कड़ी निंदा की। कहा कि इतना गांव आरक्षित करना सही फैसला नहीं है। अन्य लोगों को भी, जो गांव का विकास करना चाहते हैं उनको भी मौका मिलना चाहिए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular