Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कोरोना संक्रमित कर्मी को दफ्तर बुलाने वाले अधिशासी अभियंता निलंबित

UP News:कोरोना संक्रमित कर्मी को दफ्तर बुलाने वाले अधिशासी अभियंता निलंबित

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को दबाव डालकर दफ्तर बुलाने का भी आरोप है। प्रकरण की अभी जांच चल रही है। फिलहाल उन्हें घपले के मामले में निलंबित किया गया है। पॉजिटिव कर्मचारी को दफ्तर बुलाने के मामले की जांच अभी चल रही है। उस मामले में भी उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। अधिशासी अभियंता के साथ ही कार्यकारी सहायक रॉबिन कर्मकार को भी निलंबित किया गया है। जांच पूरी होने तक दोनों अधिकारी और कर्मचारी मिर्जापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। पावर कारपोरेशन के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) अजय पुरवार को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल की चार सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी डॉ. सरोज कुमार के निर्देश पर निदेशक (तकनीकी) पीपी सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की। बताया जाता है कि कामर्शियल उपभोक्ता रितेश बजाज की पीडी (बिजली काटने की कार्रवाई) की गई थी। इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर निदेशक (कार्मिशयल) ओपी दीक्षित ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल की जांच टीम को शिकायत सही मिली। एक तो गलत ढंग से पीडी की गई, दूसरे कार्यालय में इसका अभिलेख भी नहीं मिला। विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन (पीडी) के मामले में आरसी जारी होने के बाद अमीन ने लॉकडाउन में पहली किस्त के रूप में पचास हजार रुपये जाम कराये थे। इसके कुछ दिनों बाद 2 लाख 75 हजार रुपये जमा कर दिये थे। चार सदस्यीय जांच कमेटी ने कार्यकारी सहायक की आलमारी को दो दिनों तक खंगाला था। इस दौरान कमेटी ने लगभग 130 फाइलों की लिस्टिंग की थी। अब टीम अलमारी में बंद लॉकर को खोलने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कार्यकारी सहायक से चाबी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें : जानें, किसकी शहजादी बनी है यह रूप की रानी!

जांच के दौरान अधिशासी अभियंता ने कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को दफ्तर बुलवा लिया था। कर्मचारी का आरोप था कि दफ्तर आने का दबाव बनाया गया था। जबकि अधिशासी अभियंता का कहना था कि उससे अलमारी की चाबी मंगाई गई थी। उसे बुलाया नहीं गया था। कोरोना पॉजिटिव को कार्यालय बुलाये जाने का मामला यूपी पावर कारपोरेशन के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) अजय पुरवार के सामने आ गया था। इसपर उन्होंने अधिशासी अभियंता कार्यालय से जब्त सीसीटीवी फुटेज लखनऊ मंगवा ली थी। उधर, विद्युत मजदूर संघ ने कार्यकारी सहायक पर हुई कार्रवाई पर आक्रोश जताया है। संघ के अतिरिक्त महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना किसी की शिकायत पर इतनी बड़ी कार्रवाई पूरी तरह गलत है। अगर 24 घंटे के अंदर निलंबन वापस नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रबंध निदेशक डाक्टर सरोज कुमार ने कहा कि पीडी प्रकरण की जांच में दोषी मिले अधिशासी अभियंता और कार्यकारी सहायक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। उनकी भी जांच कराई जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : बुजुर्गों की जिंदगी में उजाला ला रही ‘सवेरा योजना’

UP News:कोरोना संक्रमित कर्मी को दफ्तर बुलाने वाले अधिशासी अभियंता निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular