Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा वार

UP News:कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा वार

24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच योगी सरकार ने कोरोना पर बड़ा वार कर दिया है । प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। मिशन जून के तहत एक करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य राज्य सरकार ने 6 दिन पहले ही पूरा कर लिया है। इसे सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। राज्य सरकार ने 1 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस महीने 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था। बुधवार तक 97 लाख लोगों को टीका-कवर दिया गया था। गुरुवार को यह आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर गया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमितमोहन प्रसाद ने गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया। 21 से 30 जून तक हर रोज कम से कम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी राज्य सरकार पूरा कर रही है। बुधवार को कुल 7 लाख 84 हजार लोगों को वैक्सीन डोज दिया गया है। इसमें 5 लाख 27 हजार 18-44 आयु वर्ग के लोग थे। अब तक प्रदेश में कुल 2 करोड़ 80 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। 1 जुलाई से रोज कम से कम 10 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढें : तो जल्द आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर! क्या बोले IIT के वैज्ञानिक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular