Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह की मौत

UP News:केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ़। उप्र के हापुड़ में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल कर्मियों को फोन किया गया। इस हादसे में छह मजदूर भी जिंदा जल गए। फैक्ट्री के अंदर अभी और मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य भी जारी है। जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे बॉयलर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में छह मजदूर जिंदा जल गए हैं। कई मजदूरों के झुलसने की भी खबर है। हादसे की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य जारी है।

UP News:केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह की मौत

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

UP News:केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह की मौत
RELATED ARTICLES

Most Popular