Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कृषि मंत्री भी हुए कोरोना संक्रमित

UP News:कृषि मंत्री भी हुए कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री और पथरदेवा विधानसभा से विधायक सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है। कृषि मंत्री कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर मंत्री ने रविवार की सुबह देवरिया स्थित अपने आवास पर अपना एंटीजन टेस्ट कराया। इसमें उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वही कृषि मंत्री के सरकारी ड्राइवर की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसकी जानकारी होते ही ड्राइवर सरकारी इनोवा गाड़ी लेकर बिना मंत्री को लिए लखनऊ रवाना हो गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कृषि मंत्री को सरकारी एंबुलेंस से लखनऊ इलाज के लिए भेजा है। हालांकि तीन दिन पहले कृषि मंत्री ने लखनऊ में अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट कृषि मंत्री ने अपने फेसबुक पर साझा करते हुए विगत तीन दिन में संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular