Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कुत्ते की हत्या करने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

UP News:कुत्ते की हत्या करने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह के घर में पले कुत्ते की उनके ही नौकर और माली ने डण्डे से पीट कर हत्या कर दी। यह आरोप लगाते हुए केयर टेकर ने गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना निवासी विवेक सिंह दिवंगत कैबिनेट सचिव के विपुल खण्ड स्थित मकान की देखरेख करते हैं। विवेक के अनुसार, गोमतीनगर वाले मकान में नौकर राजेंद्र यादव और राजकुमार रहते थे। वहां पहले कुत्ते डूडल की जिम्मेदारी भी इन्हीं लोगों पर थी। 27 अक्टूबर को घर पहुंचने पर विवेक को डूडल कहीं नजर नहीं आया। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि राजेंद्र और राजकुमार ने कुत्ते की डण्डे से पीट कर हत्या कर दी है। विवेक के पूछताछ करने पर आरोपी टाल मटोल करने लगे, जिसके बाद गोमतीनगर थाने में विवेक ने राजेंद्र और राजकुमार के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular