Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कुट्टू का आटा खाने से 50 बीमार, 10 की हालत गंभीर

UP News:कुट्टू का आटा खाने से 50 बीमार, 10 की हालत गंभीर

प्रादेशिक डेस्क

गाजियाबाद। मोदीनगर की सीकरी फाटक कालोनी में कुटु का आटा खाने से एक ही कालोनी के 50 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कालोनी के लोगों ने एक ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात 12 बजे के आसपास कुट्टू खाने से सभी की तबीयत खराब होनी शुरू होने शुरू हो गई। लोगों की तबीयत खराब होने से कालोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बुधवार सुबह नाराज़ लोगों ने दुकानदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने दुकानदार पर मिलावटी आटा देने का आरोप लगाया। दुकानदार का कहना है कि वह कुट्टू गाजियाबाद से लाया था और निवाड़ी रोड स्थित एक आटा चक्की पर पिसवाया था। दस बीमार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। व्रत में सबसे ज्यादा कुट्टू का आटा खाया जाता है। इसके आटे से व्रत में खाने वाली पूड़ियां, पराठे, पकौड़े, चीला बनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्रत में कुट्टू का आटा क्यों खाया जाता है और यह किससे बनता है? आइए, जानते हैं खास बातें :
कुट्टू को अंग्रेजी में बकव्हीट कहा जाता है, लेकिन इसका किसी तरह के अनाज से कोई संबंध नहीं है क्योंकि गेहूं, अनाज और घास प्रजाति का पौधा है जबकि कुट्टूस बकव्हीट का लैटिन नाम फैगोपाइरम एस्कलूलेंट है और यह पोलीगोनेसिएइ परिवार का पौधा है। बकव्हीट पौधे से प्राप्त फल तिकोने आकार का होता है। पीसकर जो आटा तैयार किया जाता है, उसे बकव्हीट यानी कुट्टू का आटा कहा जाता है। बकव्हीट का पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता है। इसमें गुच्छों में फूल और फल आते हैं। भारत में यह बहुत कम जगहों पर उगाया जाता है। हिमालय के हिस्सों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और दक्षिण के नीलगिरी में जबकि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में उगाया जाता है। भारत में इसका प्रयोग व्रत के दौरान खायी जाने वाली चीजों में ही होता है।
कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फासफोरस भरपूर मात्रा में होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट रूटीन भी होता है जो कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करता है। सेलियक रोग से पीड़ितों को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है। किसी भी चीज को ज्यादा खाने या अधिक मात्रा में उसका इस्तेमाल करने से दुष्परिणाम झेलने पड़ते है। ऐसा ही कुट्टू के आटे के साथ भी है। जिन लोगों को इसे खाने से स्किन एलर्जी होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। उपवास के दौरान या महीने में 5-6 बार ही इसका सेवन करें। अधिक मात्रा इसका सेवन करने से शरीर पर दाने और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आटे का ताजा होना बेहद जरूरी है। यदि कुट्टू के आटे से स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं या व्रत के दौरान इसका सेवन करते हैं तो ध्यान रहे कि यह ताजा होना चाहिए। यह आटा एक महीने में खराब हो जाता है। खराब आटे का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग, गैस जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular