महानगर के एक होटल को बनाया था ठिकाना
प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। ब्रांडेड जींस और टीशर्ट पहनकर भीख मांगने वाली महिलाओं ने एक होटल को अपना ठिकाना बना रखा था। हाईफाई ये भिखारिनें कार वालों को रोककर कम से कम दो सौ रुपये की भीख मांगती थी। पहले बर्रा में 27 युवतियां पकड़ी गई थीं तो अब काकादेव से दस महिलाएं पकड़ी गई हैं। गोद में बच्चा लेकर भीख मांगने वाली ये महिलाएं कार वालों को ही निशाना बनाती हैं। जींस टाप पहनकर भीख मांगने वाली महिलाओं का गिरोह कानपुर सक्रिय है और हरबंश मोहाल के एक होटल को अपना अड्डा बना रखा था। अब काकादेव में इस तरह की महिलाओं के पकड़े जाने के बाद पुलिस आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई है। कादेव थाना पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि देवकी टाकीज चौराहे के पास आठ से 10 महिलाएं गोदी में बच्चा लेकर भीख मांग रही हैं। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर भिक्षावृत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। जबरन भीख मांगने को लेकर पिछले दिनों बर्रा में भी विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर वहां से भीख मांगने वाली 27 महिलाओं व युवतियों को पकड़ा था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
यह भी पढें : अयोध्या में बनाते थे जाली नोट, पांच जिलों में होती थी सप्लाई
इस तरह बनाती हैं शिकार
कानपुर शहर में पॉश इलाके इन महिलाओं का ठिकाना होते हैं, जहां कार सवार लोगों का ज्यादा आवागमन होता है। पहले से तैयारी के साथ गोद में बच्चा लेकर अपार्टमेंट और घरों के बाहर निश्चित समय पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद अपार्टमेंट या कोठियों से कार बाहर निकलते ही रोक लेती हैं और खुद को अच्छे का घर का बताकर आर्थिक तंगी का हवाला देती हैं। बच्चों को कई दिन से भूखा बताकर दो तीन सौ रुपये की मांग करती हैं। जींस-टीशर्ट में महिला को ठीक ठाक मानकर उसकी बातों पर लोग विश्वास करके भीख दे देते हैं। मुख्य चौराहों पर भी ये महिला भिखारिनें अक्सर गोद में बच्चों को लिये दिखाई दे जाती हैं। अच्छे घरों की दिखाई देने वाली यह महिलाएं कोरोना काल में आर्थिक समस्या का हवाला देकर कार व अन्य वाहन चालकों से मदद के नाम पर भीख मांगती हैं। खास बात यह है कि जांच के बाद सामने आया कि यह महिलाएं राजस्थान और गुजरात की रहने वाली हैं और यहां हरबंश मोहाल स्थित एक होटल में रहती थीं और जींस पहनकर शहर में भीख मांगती हैं, क्योंकि घाघरा पहनने से लोग उन्हें बच्चा चोर समझ रहे थे। यही नहीं पिछले दिनों कोहना में ठगी के आरोप में जो तीन सिख पकड़े गए थे, वह भी यहीं के होटलों में ठहरे थे। लगातार तीसरी घटना के बाद पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि होटलों में चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
