Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कांग्रेस की बागी विधायक ने दिया मंदिर निर्माण के लिए 51...

UP News:कांग्रेस की बागी विधायक ने दिया मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख

प्रादेदिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए 51 लाख रुपये की निधि समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी या धर्म का मामला नहीं, हम सभी भगवान से प्रार्थना करें की अच्छे से भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाए। यह राशि सदर विधानसभा क्षेत्र और सहयोगियों की ओर से इस कार्यक्रम में दी जा रही है।
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह मंगलवार रायबरेली स्थित एक होटल में आयोजित निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह ग्लानि से गौरव की यात्रा है। हिंदू समाज की ताकत इस मंदिर से पहचानी जाएगी। राम मंदिर न होकर राष्ट्र मंदिर होगा। जो समर्पण देगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए देश के पांच लाख गांवों और शहरों के सभी वार्डों का समर्पण मिलेगा। भारत में यह अभियान पूरा हो जाए तो, ऐसा ही दुनिया में भी चलाएंगे। खास बात यह है कि समर्पण करने वालों को आयकर में 50 फीसद की छूट का प्रावधान है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंदिर 36 से 39 महीने में बन जाएगा। यह सिर्फ पत्थरों से बनेगा, लोहे के स्थान पर तांबा उपयोग में लाया जाएगा। चंपत राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से प्रेरणा लेने आता हूं। समाज में कैसी उमंग है, इसका अध्ययन कर रहा हूं। इसीलिए रायबरेली आया हूं। मस्जिद बनने में सहयोग देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी समर्पण राशि दे रहे हैं। हम देंगे या नहीं, वो चाहेंगे या नहीं, मैं समझता हूं समाज इसमें पीछे नहीं रहेगा। हम समाज के अंग हैं। आरएसएस प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, विभाग प्रचारक डॉ. अवधेश, विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद, विभाग संचालक अमरेश, शिवेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : 35 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular